ताजा खबर ऑटो बिजनेस मनोरंजन टेक एजुकेशन AI न्‍यूज

---Advertisement---

New GST Rate Cut: ₹55,000 से बाइक और ₹3.50 लाख से कार, देखें पूरी नई लिस्ट

On: September 22, 2025 8:35 PM
Follow Us:
gst-price-cut-car-bike-cheap-rate-2025
---Advertisement---

देशभर में आज से नया GST स्ट्रक्चर लागू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले से इसका ऐलान किया था। अब सिर्फ़ दो जीएसटी स्लैब (5% और 18%) रहेंगे, जबकि लग्ज़री और सिन गुड्स पर 40% टैक्स लगेगा। इसका सीधा फायदा गाड़ियों की कीमत पर पड़ा है।

पहले जहां बाइक ₹70-75 हज़ार से ऊपर मिलती थी, वहीं अब बेसिक मॉडल सिर्फ़ ₹55,000 से शुरू हो रही है। वहीं, छोटी हैचबैक कार की शुरुआती कीमत ₹3.50 लाख रह गई है।

कारों पर GST का असर

  • 4 मीटर से कम लंबाई वाली पेट्रोल (1200cc तक) और डीज़ल (1500cc तक) कारों पर अब सिर्फ़ 18% GST
  • लग्ज़री कारें अब 40% जीएसटी दायरे में, पहले इन पर 50% तक टैक्स लगता था।

प्रमुख कंपनियों की नई कटौती

  • मारुति सुजुकी – ₹1.29 लाख तक सस्ती, S-Presso अब सिर्फ़ ₹3.49 लाख से।
  • महिंद्रा – ₹1.56 लाख कटौती + एक्स्ट्रा बेनिफिट्स, कुल बचत ₹2.56 लाख तक।
  • टाटा मोटर्स – Nexon पर ₹1.55 लाख की कटौती + ₹45,000 का ऑफर = ₹2 लाख तक बचत।
  • हुंडई – Creta ₹38,311 सस्ती, Tucson पर सबसे ज्यादा ₹2.40 लाख की कटौती।
  • टोयोटा – प्रीमियम मॉडल्स पर ₹3.49 लाख तक की राहत।
  • BMW – लक्ज़री सेगमेंट में रिकॉर्ड ₹13.6 लाख की कटौती।

बाइक्स पर जीएसटी छूट

  • 350cc से कम इंजन वाली बाइक्स अब 18% GST में।
  • पहले इन पर 28% टैक्स लगता था।

प्रमुख कंपनियों की नई कीमतें

  • हीरो मोटोकॉर्प – Splendor Plus ₹6,820 सस्ती, HF Deluxe अब ₹54,933 से।
  • बजाज ऑटो – Dominar पर ₹20,000 की कटौती, Pulsar 125 भी ₹8,000 सस्ती।
  • यामाहा – R15 अब ₹15,761 सस्ती, Ray ZR स्कूटर ₹7,759 सस्ता।
  • सुजुकी – V-Storm ₹18,024 तक सस्ती।
  • टीवीएस – Ronin पर ₹14,330 तक की छूट।

खरीदारों को कितना फायदा?

  • बाइक अब सिर्फ़ ₹55 हज़ार से मिल रही है।
  • हैचबैक कारें ₹3.50 लाख से शुरू।
  • SUVs पर ₹80 हज़ार से लेकर ₹2 लाख तक की बचत।

वाहन कंपनियों को बड़ी राहत

पिछले कुछ महीनों से ऑटो सेक्टर की बिक्री गिरी हुई थी। स्टॉक खप नहीं रहा था। अब जीएसटी छूट ने कंपनियों को राहत दी है और ग्राहकों के लिए गाड़ियों का सपना और सस्ता कर दिया है।

Yogesh R

एक एडिटर के रूप में मेरी कोशिश रहती है कि कंटेंट साफ़, आकर्षक और पढ़ने में आसान बने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment