Flipkart Big Billion Days सेल स्मार्टफोन खरीदने का बेस्ट मौका है। इस बार कई प्रीमियम फोन भारी डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। अगर आप ऐसा 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो वॉटर रेसिस्टेंट भी हो और कीमत 20 हजार रुपये से कम हो, तो यह लिस्ट आपके लिए है।
1. Motorola Edge 60 Fusion
इस फोन का डिज़ाइन प्रीमियम और बेहद हल्का है। इसमें IP68 और IP69 वॉटर रेसिस्टेंट रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन मिलता है। यानी पानी में जाने पर भी फोन को कोई नुकसान नहीं होगा। Flipkart Big Billion Days पर यह फोन ₹20,999 में लिस्ट है, लेकिन बैंक डिस्काउंट के बाद आप इसे लगभग ₹20,000 में खरीद सकते हैं।
2. POCO X7 Pro
Poco X7 Pro भी IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। भारी बारिश में भी यह फोन बिना दिक्कत चलता है। Flipkart Big Billion Days पर इसकी कीमत ₹20,999 है। लेकिन Super Money UPI डिस्काउंट के बाद यह करीब ₹18,000 में मिल रहा है।
3. Moto G96 5G
यह फोन पहले से ही भारतीय मार्केट में काफी पॉपुलर है। इसमें IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर है। Flipkart Big Billion Days पर यह सिर्फ ₹15,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा, Axis और SBI कार्ड पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं।
4. Realme P3 Pro
Realme P3 Pro में भी IP68, IP66 और IP69 रेटिंग मिलती है। बारिश हो या हाई-प्रेशर वॉटर जेट—इस फोन पर कोई असर नहीं होगा। Flipkart BBD सेल में इसकी कीमत ₹16,999 है। साथ ही, Super Money UPI से पेमेंट करने पर 10% एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।
5. Vivo T4R 5G
Vivo T4R 5G स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के अलावा मिलिट्री ग्रेड और SGS 5-स्टार सर्टिफिकेशन भी है। Flipkart BBD सेल में यह फोन बैंक ऑफर और कैशबैक के बाद ₹20,000 में मिल जाएगा।
अगर आप 20 हजार के बजट में वॉटरप्रूफ और 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो Flipkart Big Billion Days सेल आपके लिए गोल्डन मौका है।